newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: रोहतक में किसानों की गुंडागर्दी, BJP नेताओं को बनाया बंधक, गाड़ियों की हवा भी निकाली (वीडियो)

Haryana: रोहतक में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर समेत कई भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए सभी भाजपा नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दल जमकर सियासत कर रही है। यूपी,पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस, सपा समेत कई दल सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं और इसपर खूब बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को हरियाणा में किसानों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, रोहतक में कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों से हवा भी निकाल दी।

Rohtak Kisan hungama

रोहतक में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर समेत कई भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए सभी भाजपा नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन यहां किसानों ने सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में नेताओं को बंधक बना लिया। कई घंटों तक भाजपा नेता मंदिर में कैद रहे। वहीं मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस के समझने के बावजूद किसानों ने अपनी जिद पर आड़े रहे और नेताओं को छोड़ने के लिए कतई राजी नहीं हुए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कृषि बिल पास किए थे। लेकिन इनका तभी से लगातार विरोध किया जा रहा है। कृषि कानून को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। हालांकि, ये बेनतीजा रही।