UP: ‘6 बेटियों का पिता, 41 साल छोटी दुल्हन’, यूपी में 65 साल के बुजुर्ग की अनोखी शादी, जमकर किया डांस

UP: बुजुर्ग की ये दूसरी शादी है जिससे वो काफी खुश है। बुजुर्ग की खुशी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अपनी ही बारात में उसने जमकर डांस किया है। बीते दिन रविवार को हुई इस शादी के चर्चे अब सोशल मीडिया पर भी होने लगे हैं।

रितिका आर्या Written by: February 6, 2023 11:27 am
up...

नई दिल्ली। कहते हैं उम्र (Age) बस एक नंबर है। इंसान किसी भी उम्र में कोई भी काम कर सकता है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बुजुर्ग ने 65 साल की उम्र में एक ऐसा काम किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गया है। यहां उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखी शादी के चर्चे हो रहे हैं। यहां एक 65 साल का बुजुर्ग नकछेद यादव शादी के बंधन में बंधा है। बुजुर्ग की ये दूसरी शादी है जिससे वो काफी खुश है। बुजुर्ग की खुशी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अपनी ही बारात में उसने जमकर डांस किया है। बीते दिन रविवार को हुई इस शादी के चर्चे अब सोशल मीडिया पर भी होने लगे हैं।

up...

6 बेटियों का पिता है बुजुर्ग

ताजा मामला जामिन हुसैनपुर गांव का है। यहां, 65 साल के दूल्हे बने नकछेद यादव की पहली शादी से 6 बेटियां हैं। अब नकछेद यादव दूसरी बार दूल्हे बने हैं। बीते रविवार को उन्होंने खुद से 41 साल छोटी लड़की नंदनी के साथ शादी की है। नंदनी की उम्र 24 साल है। बुजुर्ग नकछेद यादव की शादी के लिए पूरा परिवार राजी है। कहा जा रहा है कि नकछेद यादव के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद से ही नकछेद यादव अकेले पड़ गए थे और बच्चों के कहने पर ही उन्होंने दोबारा शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

up....

कामाख्या देवी मंदिर में हुई शादी

कामाख्या देवी मंदिर और 24 साल की नंदनी की शादी रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में हुई। हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई इस शादी में कुल 50 घराती-बराती शामिल हुए। अब ये शादी चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरों को शेयर कर यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।