newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fathima Beevi Passes Away: सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 उम्र में निधन

Fathima Beevi Passes Away: सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 की उम्र में निधन हो गया।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। फातिमा बीबी ना महज भारत की प्रथम न्यायाधीश थीं, बल्कि प्रथम मुस्लिम न्यायाधीश भी थीं। यकायक उनके निधन से न्यायालय जगत में शोक की लहर है। कई गणमान्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया है। इस बीच आइए जरा जान लेते हैं कि आखिर फातिमा बीवी कौन हैं ?

कौन थीं फातिमा बीवी

आपको बता दें कि फ़ातिमा बीवी का जन्म 1927 में केरल में हुआ था। उनकी शुरू से ही रूचि कानून में रही थी। जिसके बाद उनके पिता ने विधिक शिक्षा के लिए उन्हें दूसरी जगह भेज दिया। वहीं, विधिक शिक्षा संपन्न होने के बाद उन्होंने 1950 में बार काउंसिल परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने काउंसिल परीक्षा में भी शीर्ष स्थान भी हासिल किया। इसके बाद उन्होंने केरल में बतौर अधिवक्ता अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 1974 में जिला और सत्र न्यायाधीश बनने के लिए अपना मार्ग प्रशस्त किया।


इसके बाद 1980 में वो आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में शामिल हुईं। इसके बाद 1983 में वो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हुई। इसके बाद 1980 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनकर इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि फातिमा बीवी ना महज भारत, बल्कि संपूर्ण एशिया उपमहाद्वीप की पहली महिला न्यायाधीश बनीं थीं।

कैसा रहा सफ़र ?

उधर, विधिक क्षेत्र में अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी काम किया। इसके अलावा वो तमिलनाडु की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। सनद रहे कि उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सजायाफ्ता आरोपियों की दया याचिका खारिज किए जाके बाद उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।