newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Morena Firing: MP के मुरैना में जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

Morena Firing: मुरैना के इस जमीनी विवाद में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इसके आलावा एक और महिला को इस खूनी संघर्ष में गोली लगी है, जिसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। इनमें सभी मरने वाले लोग मृतक रंजीत तोमर के पक्ष के हैं। गांव लेपा के लोगों के अनुसार घटना में कुल पांच लोग मारे गए हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर हुए एक खूनी संघर्ष में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये गोलीबारी की घटना दो पक्षों के बीच घटी, हालांकि खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि इस घटना में जो कुछ लोग घायल हैं वो भी बेहद गंभीर हैं, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस वारदात में जो भी लोग घायल हुए हैं या जिनकी मौत हुई है उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एक लंबे समय से दोनों पक्षों में ये जमीने विवाद छिड़ा हुआ था। इसी विवाद में 9 साल पहले भी एक हत्या की गई थी।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना मुरैना के सिहोनिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां पर मौजूद लेपा गांव में दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जमीने विवाद इतना बढ़ा कि इसने एक ही झटके में 5 लोगों की जिंदगियां निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन शासन प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी साल 2014 में खूनी संघर्ष हुआ था, तब भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को रंजिश में बदल दिया था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी पैदा हुई थी।

आपको बता दें कि मुरैना के इस जमीनी विवाद में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इसके आलावा एक और महिला को इस खूनी संघर्ष में गोली लगी है, जिसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। इनमें सभी मरने वाले लोग मृतक रंजीत तोमर के पक्ष के हैं। गांव लेपा के लोगों के अनुसार घटना में कुल पांच लोग मारे गए हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।