Video: तिरंगे को जलने से बचाने के लिए दमकल कर्मी ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे जज्बे को सलाम

Haryana News: वीडियो में देखा जा सकता है वह दमकल कर्मी डंडे से बंधे हुए तिरंगे को तेजी से खोलता है फिर नीचे खडे़ एक शख्स को पकड़ा देता है। वीडियो हरियाणा के पानीपत का बताया जा रहा है।

Avatar Written by: January 18, 2023 12:59 pm
Flag

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो ऐसे होते है, जो लोगों को प्रोत्साहन देने का काम करता है।  इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी हर कोई जज्बे की सलामी कर रहा है। दरअसल एक धागा फैक्ट्री में आग लग जाती है। आग का तांडव ऐसा था कि चारो ओर धुएं का गुबार उठा रहा था। वहीं मौके पर आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती है। इसी दौरान एक दमकल कर्मी कुछ ऐसा कर देता है। जिसे देखकर हर शख्स उस दमकल कर्मी के जज्बे को सलाम कर रहा है। हुआ यूं कि छात पर एक तिरंगा लगा हुआ था।

Flag 1

वह दमकल कर्मी अपने तिरंगे को जलने से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देता है। वह गाड़ी और दीवार के सहारे ही आग के गुबार के बीच छत पर जा पहुंचता है, और तिरंगे को जलने से बचा लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है वह दमकल कर्मी डंडे से बंधे हुए तिरंगे को तेजी से खोलता है और नीचे खडे़ एक शख्स को पकड़ा देता है। फिर खुद भी नीचे आ जाता है। वीडियो हरियाणा के पानीपत का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों के रिएक्शन-

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तिरंगे को जलने से बचाने वाले दमकल कर्मी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग शख्स को सैल्यूट कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे है।