newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी हालत बीते कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनकी हालत बीते कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी खुद अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने ट्विटर के जरिए दी है।

Ajit Jogi

अमित जोगी ने ट्विटर पर लिखा कि 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है। अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर, ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया।

राजनीति में शामिल होने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) छोड़ देने वाले जोगी मरवाही क्षेत्र से विधायक थे। जब 2000 में मध्यप्रदेश से विभाजित होकर छत्तीसगढ़ बना तो वह इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2003 में राज्य के पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराया और 2018 तक शासन किया। जोगी ने पार्टी नेताओं के साथ मतभेदों के कारण 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया था। लेकिन 2018 में इसका प्रदर्शन बराबर निराशजनक रहा।