newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathan Controversy: दीपिका के बेशर्म रंग के सपोर्ट में उतरी कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सदस्य राम्या, कहां- ‘मां दुर्गा का रूप हैं…’

Pathan Controversy:  ऐसे में कई स्टार दीपिका और शाहरुख के समर्थन में भी नजर आए हैं। प्रकाश राज, स्वर भास्कर, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली और शत्रुघ्न और नुसरत जहां जैसे स्टार्स ने समर्थन किया है। अब कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सदस्य राम्या ने दीपिका को लेकर चल रहे बवाल को गलत बताया है।

नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सारा विवाद दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी और शरीर को दिखाने को लेकर हो रहा है। लोगों  का कहना है कि जिस तरह के दीपिका ने छोटे कपड़े पहने हैं, वो हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कई संगठन हैं जो दीपिका के भगवा बिकिनी को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और शाहरुख-दीपिका के पुतले जला रहे हैं। दूसरी तरफ कई स्टार दीपिका और शाहरुख के समर्थन में भी नजर आए हैं। प्रकाश राज, स्वर भास्कर, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली और शत्रुघ्न और नुसरत जहां जैसे स्टार्स ने समर्थन किया है। अब कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सदस्य राम्या ने दीपिका को लेकर चल रहे बवाल को गलत बताया है।

महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- राम्या

कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सदस्य राम्या ने अपने ट्विटर पर लिखा-” सामंथा को उनके तलाक के लिए, साई पल्लवी को उनकी स्टेटमेंट के लिए, रश्मिका को उनके अलगाव के लिए, दीपिका को उनके कपड़ों के लिए और कई अन्य महिलाओं को हर चीज के लिए ट्रोल किया गया। स्वतंत्रता हमारा मौलिक अधिकार है.. महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- नारी द्वेष एक बुराई है जिससे हमें लड़ना चाहिए। हालांकि उनके ट्वीट को लेकर यूजर्स ने उल्टा उन्हीं से सवाल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि आपने लिस्ट में नूपुर शर्मा का नाम नहीं लिखा है।

 

ट्रोलर्स ने कांग्रेस की पूर्व नेता को दी सलाह

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इंसान को इंसान ही रहने दीजिए, क्योंकि आज की महिलाओं में मां दुर्गा जैसी कोई क्वालिटी नहीं है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि ‘दुनिया जो है नॉर्मल हो गई है, सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और यह बात कहने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं, आप लोग और दुनिया में जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, जिंदा हैं।’