newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ambati Rayudu joins YSRCP: क्रिकेट के बाद अब ये खिलाड़ी राजनीति में अपनी पारी का करेगा आगाज, थामा YSR कांग्रेस का थामा दामन

Ambati Tirupati Rayudu: मशहूर भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायुडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि जनगमोहन रेड्डी रायडू के सहारे प्रदेश को युवाओं को अपने पाले में कर सकते हैं। ध्यान दें, इससे पहले रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते रहे हैं।

37 साल के रायडू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। जगन रायडू को आगामी लोकसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतारने के लिए पूरी तैयार हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि आखिर उन्हें किस सीट से टिकट थमाया जा सकता है । हालांकि, कुछ सूत्रों का दावा है कि पार्टी उन्हें मछली पट्टनम से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

उधर, रायडू के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने कुल 55 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1694 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 124 रहा है। वनडे के अलावा उन्होंने 6 टी-20 मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 42 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट मैच में भी अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। वहीं, रायडू ने आईपीएल में भी अच्छा खासा दम दिखाया है। आईपीएल में उन्होंने 203 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4 हजार से भी अधिक रन बनाए हैं।