newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manmohan Singh: पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, एम्स पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जाना हाल

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलने दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व पीएम का हाल-चाल जाना।

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलने दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व पीएम का हाल-चाल जाना। बता दें, तबीयत ठीक ना होने पर बुधवार शाम मनमोहन सिंह को AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी न ट्वीट कर लिखा, ‘मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’


मनमोहन सिंह की हालत स्थिर

बुधवार शाम तबीयत ठीक ना होने पर मनमोहन सिंह को AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स कार्डियो टावर में डॉ. नितीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम मनमोहन सिंह का इलाज कर रही है। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले ही पूर्व पीएम को बुखार आया था जिसके बाद डॉक्टरों के सलाह के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।