
नई दिल्ली। भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व राष्ट्रपति के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार को पुणे में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही खराब तबीयत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकीमृत्यु हो गई। देवीसिंह पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही पुणे में किया जाएगा। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और बेटी भी है।
आपको बता दें कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का विवाह देवीसिंह शेखावत का विवाह 7 जुलाई, 1965 को हुआ था। देवीसिंह शेखावत शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय थे। 1972 में देवीसिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।
PM मोदी ने जताया शोक-
My thoughts are with our former President Smt. Pratibha Patil Ji and her family on the passing away of Dr. Devisingh Shekhawat Ji. He made a mark on society through his various community service efforts. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2023