newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat@100: ‘मन की बात’ का 100वां एपीसोड आज होगा प्रसारित, देश के साथ विदेश में भी गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज

पीएम नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहल बार देश की सत्ता संभाली थी। जनता से अपने जुड़ाव के लिए वो लोगों के दिलों में बसते रहे हैं। पीएम बनने के बाद भी मोदी ने तय किया कि वो देशवासियों के साथ जुड़े रहेंगे। नतीजे में 3 अक्टूबर 2014 से उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू किया। आज इसका 100वां एपीसोड प्रसारित होने जा रहा है।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहल बार देश की सत्ता संभाली थी। जनता से अपने जुड़ाव के लिए वो लोगों के दिलों में बसते रहे हैं। पीएम बनने के बाद भी मोदी ने तय किया कि वो देशवासियों के साथ जुड़े रहेंगे। नतीजे में 3 अक्टूबर 2014 से उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू किया। आज उसी मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपीसोड प्रसारित होने जा रहा है। देश के अलावा विदेश में भी आज मन की बात का ये 100वां एपीसोड प्रसारित किया जाएगा। दिल्ली से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक मोदी के मन की बात लोग सुनेंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

mann ki baat

पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी ने देश में 4 लाख जगह मन की बात का प्रसारण करने की व्यवस्था की है। हमेशा की तरह सुबह 11 बजे मोदी का ये कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। लाखों लोग आज के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी होगा। उस वक्त वहां रात के डेढ़ बज रहे होंगे। मन की बात के 100वें एपीसोड को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई एनजीओ, आरडब्ल्यूए वगैरा को भी साथ लिया गया है। हर महीने के आखिरी रविवार को मोदी रेडियो पर मन की बात कहते हैं। जिसका टीवी चैनलों पर भी प्रसारण किया जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए मोदी देशवासियों से तो जुड़ते ही हैं, समाज और अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वालों को प्रोत्साहित भी करते हैं।

pm modi

बीजेपी की विदेशी इकाइयों और भारतीय दूतावासों के जरिए मन की बात का 100वां एपीसोड प्रसारित किया जाएगा। अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत के महावाणिज्य दूतों ने इसके प्रसारण की व्यवस्था की है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने इसके विशेष प्रसारण का जिम्मा संभाला है। लंदन में वहां के समय के मुताबिक सुबह 6.30 बजे मन की बात का प्रसारण होगा। मन की बात का वैसे तमाम भाषाओं में प्रसारण होता है। 22 भारतीय भाषाओं के अलावा फ्रेंच, चीन के मैंडरिन, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, अरबी, बलूची, फारसी और पश्तू भाषाओं में भी इसे प्रसारित किया जाता है। इनके अलावा कई और विदेशी भाषाओं में भी मन की बात का प्रसारण होता है।