
नई दिल्ली। आज से देश की राजधानी में नए संसद भवन में कामकाज की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही पुराने संसद भवन को अब सरकार म्यूजियम में तब्दील करेगी। पुराना संसद भवन 93 साल का हो गया है। अंग्रेजों के वक्त इसे इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का नाम मिला था। अब नए संसद भवन में ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही होंगी। पुराने संसद भवन को लोकतंत्र के म्यूजियम के तौर पर बदलने का सरकार का इरादा है।
-पीएम नरेंद्र मोदी और सभी सांसदों ने पुराने संसद भवन के बाहर ग्रुप फोटो खिंचवाई। ये ऐतिहासिक फोटो है। क्योंकि अब नए संसद भवन में कामकाज होगा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Rajya Sabha Chairman and Vice President Jagdeep Dhankhar, Lok Sabha Speaker Om Birla and other Parliamentarians gather for the joint photo session ahead of today’s Parliament Session. pic.twitter.com/burhE7OGX1
— ANI (@ANI) September 19, 2023
-सांसदों के ग्रुप फोटो से पहले गुजरात से बीजेपी के सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। जल्दी ही नरहरि अमीन ठीक हो गए और उन्होंने ग्रुप फोटो खिंचवाने में हिस्सा लिया।
#WATCH | BJP MP Narhari Amin fainted during the group photo session of Parliamentarians. He has now recovered and is a part of the photo session. pic.twitter.com/goeqh9JxGN
— ANI (@ANI) September 19, 2023
-संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही से पहले सांसदों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने पहुंचे पीएम मोदी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो के लिए पुराने संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/4LehKd9oAe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। pic.twitter.com/TJDjxiGK0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद ग्रुप फोटो के लिए पुराने संसद भवन के सामने एकत्र हुए।
#WATCH दिल्ली: पुराने संसद भवन में संसद सदस्य आज के संसद सत्र से पहले एक संयुक्त फोटो के लिए एकत्र हुए।
सदन की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में होगी। pic.twitter.com/251BNkQJNC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-संसद पहुंचकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल के बारे में कहा कि ये हमारा और अपना है।
#WATCH यह हमारा है, अपना है: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली pic.twitter.com/cnMoUValYT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-पुराने से नए संसद भवन में कामकाज के स्थानांतरण के बाद सांसदों को फिर पुरानी यादें आ रही हैं। शिवसेना-यूबीटी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा सुनिए।
#WATCH जब मैंने शपथ ली था तब मैंने यही साड़ी पहनी थी और जब इस संसद भवन में आखिरी दिन है तब भी मैं वैसे ही जाना चाहती हूं जैसे मेरे लिए इसकी शुरूआत हुई थी। सदन में मेरा साढ़े 3 साल सफर रहा है इसमें हमने प्रदर्शन, बहस देखें हैं, मैंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक पूरा सेशन… pic.twitter.com/6Uot788wrC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-संसद भवन में सुरक्षाकर्मी नई ड्रेस में दिखे।
संसद का विशेष सत्र | संसद भवन में सुरक्षाकर्मी नई वर्दी में दिखे। pic.twitter.com/OVlONqtm6S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में कामकाज के स्थानांतरण के लिए दोनों जगह तैयारियां की गई हैं। दोनों संसद भवनों को फूलों से सजाया गया है।
#WATCH दिल्ली: आज सेंट्रल हॉल कार्यक्रम के लिए संसद भवन में तैयारियां चल रही हैं।
‘भारत की संसद की समृद्ध विरासत को मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प’ के लिए एक समारोह आज सुबह 11 बजे यहां राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। pic.twitter.com/hi4hecPAcj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
-पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के अलावा सेंट्रल ह़ॉल था। सेंट्रल हॉल में संयुक्त बैठक और राष्ट्रपति का अभिभाषण होता था। नए संसद भवन में सेंट्रल हॉल नहीं है। यहां लोकसभा कक्ष में ही राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
-पुराने संसद भवन की जगह मोदी सरकार ने सेंट्रल विस्टा के तहत नया संसद भवन बनवाया है। 64500 वर्ग फिट में इसे 1200 करोड़ की लागत से बनवाया गया है।
-पुराने संसद भवन पर एक बार आतंकी हमला भी हो चुका है। तब अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार सत्ता में थी।
-देश की राजधानी कोलकाता से दिल्ली लाने के बाद अंग्रेजों ने पुराना संसद भवन बनवाया था।
-पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अंग्रेजों के खिलाफ बम फेंका था।