newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G-20 Dinner Programme Live: भारत मंडपम में शुरू हुआ राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम, दुनिया के दिग्गज ले रहे भारतीय व्यंजनों का मजा

G-20 Dinner Programme Live: अब धीरे-धीरे करके राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जी20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि, और राष्ट्राध्यक्ष पहुंचने लगे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित G-20 समिट के लिए दुनिया भर के दिग्गज नेता अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत पहुंचे, जहां पर वह आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जो भारत मंडपम में आयोजित किया गया है। G-20 समिट से पहले यह रात्रि भोज कार्यक्रम बेहद खास है।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने दिनभर में कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ द्विपक्षी वार्ता की जिसमें ‘वन अर्थ’ सेशन आज दिनभर चला। अब धीरे-धीरे करके राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जी20 के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचने लगे हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन  ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे इसके अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

LIVE UPDATES ●

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिन में मुलाकात करने के बाद और अब राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में भाग ले रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया कि यूएस, भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ़्रीका मिलकर G20 के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं..

प्रगति मैदान में मौजूद भारत मंडपम में इस समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें जी-20 समिट में भाग लेने आए दुनिया भर के विदेशी मेहमान भारतीय व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। इस डिनर कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत भी की है।

डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत मंडपम पहुंच चुके हैं..

डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंच चुकी हैं..


यहां देखिए राष्ट्रपति आवास पर चलने वाले डिनर कार्यक्रम का मेनू कार्ड..

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे

राष्ट्रपति भवन में डिनर कार्यक्रम की शुरुआत होने में महज कुछ क्षण बाकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का का वेलकम किया..