newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G20 Summit 2023: जी-20 के डिनर में खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कही ये बात

G 20 Summit 2023: राहुल गांधी ने बेल्जियम में मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी बात रखी। एक तरफ जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी सरकार की नीति का सपोर्ट किया है। इसके अलावा राहुल गांधी चीन मसले और जी 20 समिट को लेकर भी अपनी राय रखी। वहीं जी20 समिट के रात्रिभोज में खड़गे को आमंत्रित करने पर केंद्र पर हमला बोला है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसी सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया में हर तरफ चर्चा हो रही है।  प्रगति के भारत मंडपम में अमेरिका, फ्रांस, रूस, चीन, ब्रिटेन समेत कई मुल्कों के ताकतवर राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर साथ नजर आएंगे। वहीं बता दें कि 9 और 10 सितंबर को जी 20 समिट होना है। वहीं 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जी 20 देशों के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया जाना है। लेकिन अब इसको लेकर भी सियासत तेज हो गई है। दरअसल इस डिनर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्यौता नहीं दिया गया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। राहुल गांधी ने G 20 के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर सरकार को निशाने पर लिया है। बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी यूरोप दौर पर है।

mallikarjun kharge and rahul gandhi

राहुल गांधी ने बेल्जियम में मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी बात रखी। एक तरफ जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी सरकार की नीति का सपोर्ट किया है। इसके अलावा राहुल गांधी चीन मसले, भारत बनाम इंडिया और जी 20 समिट को लेकर भी अपनी राय रखी। वहीं जी20 समिट के रात्रिभोज में खड़गे को आमंत्रित करने पर केंद्र पर हमला बोला है। दरअसल पत्रकारों ने कांग्रेस नेता से खड़गे को जी 20 के रात्रिभोज में नहीं बुलाए जाने पर प्रश्न किया।

जिसके बाद राहुल गांधी ने भड़कते हुए कहा कि, ” इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए – उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।