
नई दिल्ली। देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम है। सुबह से ही मंदिरों में प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा हो रही है। आरती में शामिल होने के लिए भक्त भी बड़ी संख्या में मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर गणेश मंदिरों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इन तस्वीरों में बप्पा की आकर्षण संगृार लोगों का मन मोह रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शुभ मौके पर देशवासियों को बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर लिखा, “देशभर के मेरे सभी परिवार वालों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा ये पावन उत्सव सभी लोगों के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए।” आगे पीएम मोदी ने ट्वीट में गणपति बाप्पा मोरया! भी लिखा है। अब चलिए आपको दिखाते हैं गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर से सामने आए वीडियोज…
यहां देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
- गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणेश चतुर्थी के समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/Ya8lb5ugLS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के टेकड़ी में स्थित गणेश मंदिर में पूजा की गई
#WATCH महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के टेकड़ी में स्थित गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा की गई। #GaneshaChaturthi pic.twitter.com/kLR8RK2Ftl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- ‘श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई’ मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर विशेष आरती।
#WATCH पुणे (महाराष्ट्र): गणेश चतुर्थी के अवसर पर ‘श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई’ मंदिर में विशेष आरती की गई। pic.twitter.com/U4eAkiNXjc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- गणेश चतुर्थी के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ‘श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई’ मंदिर में विशेष पूजा की।
#WATCH पुणे (महाराष्ट्र): गणेश चतुर्थी के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ‘श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई’ मंदिर में विशेष पूजा की। pic.twitter.com/3WalRAVMnN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- मुंबई के खेतवाड़ी में 45 फुट की महाराष्ट्र की सबसे बड़ी गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई।
#WATCH मुंबई: खेतवाड़ी में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी 45 फुट की गणेश प्रतिमा बनाई गई।
खेतवाड़ी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष हेमंत दिक्षित ने बताया, “यहां 45 फुट की प्रतिमा बनाई है। हर साल हम प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाते हैं। हमने महाराष्ट्र में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है।”(18.09) pic.twitter.com/so9YgpvDap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- सिद्धिविनायक मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़
#WATCH गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। pic.twitter.com/CrnxQxulu0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
- गुजरात के सूरत में महिला ने बनाई साबुन से भगवान गणेश की मूर्ति
गुजरात: सूरत में एक महिला ने साबुन से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार की। (18.09) pic.twitter.com/6dEYHOsa5Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
- गुवाहाटी में 30 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति, चंद्रयान-3 के मॉडल पर आधारित बनाया गया पंडाल
#WATCH असम: गुवाहाटी में चंद्रयान-3 के मॉडल पर आधारित पंडाल और 30 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति ने भक्तों को आकर्षित किया। (18.09) pic.twitter.com/fIQ5lzgzPp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
- स्टील के कटोरे के टुकड़े से रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बनाई भगवान गणेश की रेत की मूर्ति
#WATCH पुरी, ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के लिए ‘विश्व शांति’ के संदेश के साथ स्टील के कटोरे के टुकड़े से भगवान गणेश की रेत की मूर्ति बनाई। (18.09) pic.twitter.com/fhamo82GgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2023 muhurat)
आज 19 सितंबर को बप्पा की मूर्ति स्थापना करने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त आज (19 सितंबर 2023) सुबह 1 बजकर 8 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।
खास है इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023 Shubh Yoga)
इस साल 2023 में गणेश चतुर्थी काफी खास है क्योंकि इस दौरान एक नहीं बल्कि कई शुभ संयोग बन रहे हैं। शश, गजकेसरी, अमला और पराक्रम नाम के राजयोग राजयोग मिलकर चतुर्महायोग बना रहे हैं। इनके अलावा आज गणेश चतुर्थी पर रवि और इंद्र योग का निर्माण भी हो रहा है। इस बार सोमवार के दिन गणेश चतुर्थी पड़ रही है ऐसे में इस दिन की गई पूजा-पाठ से श्री गणेश के साथ ही देवों के देव महादेव का भी आशीर्वाद मिलेगा।