
नई दिल्ली। आखिर महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं कब रुकेंगी?, आखिर कब वो वक्त आएगा जब महिलाएं बिना डर घर के बाहर आजादी के साथ घूम सकेंगी?…ये सवाल इसलिए क्योंकि जो घटना महिलाओं के साथ घट रही है वो पूछने पर मजबूर कर रही है कि आखिर क्यों महिलाओं का जिस्म बस भूख मिटाने का चीज बन गया है। वो भी भारत जैसे देश में जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है। सवाल ये भी हैं कि आखिर पुलिस और कानून का डर क्या इतना कम हो गया है जो अपराधियों को गुनाह करने से नहीं रोक पा रहा…हम सवालों को इसलिए आपके सामने उठा रहे हैं क्योंकि एक बार फिर दिल्ली की युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है।
मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। यहां नंदग्राम इलाके में एक महिला को अगवा कर पहले तो लोगों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन कार सवार लोगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाल दी। जब इस सब से महिला अधमरी हो चुकी थी तो उन वहशी दरिंदों ने महिला को बोरे में डालकर आश्रम रोड के पास फेंक दिया और खुद फरार हो गए।
महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती
जब यूपी 112 से थाना पुलिस को इस सब के बारे में जानकारी मिली तो महिला को फौरन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां लड़की आई हुई थी। जब वो यहां से लौट रही थी तो उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और इस घटना को अंजाम दिया।
After her brother dropped her off, 5 people -who were known to her- took her away & gang-raped her. FIR registered. 4 people nabbed. It is being said that they have a property dispute & the matter is sub-judice. We’re taking all necessary action: Nipun Agarwal, SP City(Ghaziabad) pic.twitter.com/mKmpArCEWf
— ANI (@ANI) October 19, 2022
महिला को पहले से जानते थे आरोपी
पुलिस ने मामले की जांच में अभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के जानने वाले ही थे। पुलिस ने ये भी बताया है कि जिस वक्त महिला बोरी में मिली उस वक्त रॉड उसके अंदर ही थी। इस वक्त पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एक्शन में है। स्वाति मालीवाल ने मामले में एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है। भले ही मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों को सजा भी मिल जाएगी लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर कब तक ये घटनाएं हमारे सामने आती रहेंगी…
दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 19, 2022