newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gangster Killed In Canada: पंजाब से फरार होकर कनाडा पहुंचे गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की हत्या, खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का था करीबी

कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की हत्या हो गई है। अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनुके की हत्या की और फरार हो गए। सुक्खा दुनुके पंजाब में तमाम वारदात के बाद फरार होकर कनाडा चला गया था। सुक्खा दुनुके को खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी बताया जाता है।

नई दिल्ली। बड़ी खबर कनाडा से आ रही है। कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या हो गई है। अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनुके की हत्या की और फरार हो गए। सुक्खा दुनुके पंजाब में तमाम वारदात के बाद फरार होकर कनाडा चला गया था। सुक्खा दुनुके को खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी बताया जाता है। सुक्खा दुनुके गैंग के कई अपराधी पहले हथियारों के साथ पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सुक्खा दुनुके की हत्या का मामला भी भारत और कनाडा के बीच जारी मौजूदा तनाव में बढ़ोतरी कर सकता है। कनाडा में पहले आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से दोनों देशों में तनाव आजकल बढ़ा हुआ है।

firing 1

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। वो दविंदर बंबीहा गिरोह का गैंगस्टर था। सुक्खा दुनुके की हत्या कनाडा में बुधवार यानी 20 सितंबर की रात किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उसे 12 से ज्यादा गोलियां मारकर छलनी कर दिया गया। सुक्खा दुनुके साल 2017 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से कनाडा भाग गया था। उस पर 7 केस हैं। सुक्खा दुनुके की हत्या करने वालों की तलाश पुलिस कर रही है। हत्यारों के बारे में अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह से सुक्खा दुनुके की करीबी थी। जिससे लग रहा है कि भारत विरोधी गतिविधियों में भी वो शामिल था।

hardeep singh nijjar
जून 2023 में कनाडा के सर्रे शहर में अज्ञात लोगों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सुक्खा दुनुके की हत्या से पहले कनाडा में 10 लाख के इनामी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की सर्रे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या इसी साल जून में हुई थी। वो गुरुद्वारे से बाहर आया था। तभी अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठते ही उसे गोली मार दी थी। निज्जर की हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं, लेकिन कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बिना कोई सबूत उसकी हत्या का आरोप भारत की एजेंसियों पर लगाया है।