newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab-Gazab News: प्रेमी के खातिर समंदर तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, अब हुई गिरफ्तार, जानिए क्यों?

Ajab-Gazab News: हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सुनने में आया है, एक लड़की अपने प्यार की खातिर तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंच गई। इस मामले के सामने आने के बाद सभी चौंक गए हैं। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है लेकिन ये बात एकदम सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

नई दिल्ली। कहा जाता है प्यार अंधा होता है। ये न तो जाति देखता है, न धर्म, न रंग, न उम्र। लोग इस प्यार के चक्कर में कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं।  कई लोग तो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। यहां तक कि अपने प्यार के लिए निडर होकर सरहद तक पार करने के किस्से भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सुनने में आया है, एक लड़की अपने प्यार की खातिर तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंच गई। इस मामले के सामने आने के बाद सभी चौंक गए हैं। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है लेकिन ये बात एकदम सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली 22 वर्षीय कृष्णा मंडल को पुलिस ने अवैध रूप में देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की मुलाकात अभिक मंडल से फेसबुक पर हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कृष्णा के मन में अभिक से मिलने की इच्छा हुई। अपनी इस इच्छा को कृष्णा नियंत्रित नहीं कर सकी और उससे मिलने के लिए भारत पहुंच गई। लेकिन बांग्लादेश से भारत आने के लिए उसके पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने दूसरा रास्ता अपनाया और कृष्णा नदी में तैरकर सुंदरबन के जंगलों को पार करती हुई भारत पहुंच गई।

इसके बाद दोनों कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। अब पुलिस कृष्णा को बांग्लादेश के उच्चायोग को सौंप देगी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आया है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।