newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम, फतेहपुर की दिव्यांशी बनी टॉपर

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड ने 10वीं के बाद अब 12वीं के भी नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम। फतेहपुर की दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंक के साथ बनी राज्य की टॉपर।

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड ने 10वीं के बाद अब 12वीं के भी नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम। फतेहपुर की दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंक के साथ बनी राज्य की टॉपर। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए। प्रयागराज की अंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया वहीं बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। देवरिया की अंशु ने हासिल किया 12वीं के टॉप 10 में स्थान, अंशु को विज्ञान में 100 में से पुरे 100 अंक मिले। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 85.33 फीसदी रहा। इस बार 12वीं में 81.21 फीसदी छात्र और 90.15 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।

 

10वीं में कानपुर के प्रिंस ने मारी बाजी 

इससे पहले यूपी बोर्ड की दसवीं के नतीजे घोषित किये गए थे। कानपुर के प्रिंस पटेल ने मारी बाजी सबसे ज्यादा 97. 67 फीसदी अंक हासिल कर बने राज्य के टॉपर। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि छात्र अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के पास अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ होनी चाहिए। इस बार यूपी बोर्ड में 5192916 परीक्षार्थी ने हिस्सा लिया था।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर घोषित किया गया है, हालांकि आप डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख पाएंगे।  जल्द ही टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज, एमएसएस व डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें आदि जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।