
नई दिल्ली। आज गुरुवार 2 मार्च को भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है। सुबह आठ बजे से डाले गए मतों की गिनती शुरू हो गई थी। पूर्वोत्तर के तीनों राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुई गणना के बाद से ही रूझान भी सामने आने लगे हैं। अब तक सामने आए रुझानों में नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं, त्रिपुरा के रुझानों में भी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन धमाल मचा रहा है। सामने आए रुझानों को देखें तो त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन बनना तय है। रुझानों में बीजेपी 40 सीटों पर नजर आ रही है। टीएमपी 13 सीट पर आगे हैं तो वहीं, लेफ्ट 7 पर बनी हुई है।
आपको बता दें, पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों (त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड) में हुए विधानसभा चुनावों के आज नतीजे सामने आने वाले है। सुबह से ही मतो की गणना का शुरू हो गई है। 60-60 सीटों वाले तीनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी सबकी नजरें इसी सवाल पर बनी हुई है लेकिन इससे पहले आपको बता देते हैं कब हुए थे इन तीनों राज्यों में चुनाव…
कब डाले गए थे चुनाव
त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
मेघालय में विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
नतीजे कब आएंगे सामने
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों के नजीते आज 2 मार्च को सामने आ रहे हैं।