newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anurag Thakur: ‘गूगल CEO पिचई आज भी रखते हैं वैक्सीन की हार्डकॉपी, मगर हम.. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुनाया किस्सा

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व की भी बातें सुनाई, उन्होंने रोजगार मेले में कहा कि प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख बहनों को सिलेंडर दिया जा चुका है। वहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करती है, लिहाजा हमने ये भी ध्यान में रखा था कि सभी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर ही कराई जाएं।

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन जिस बड़े पैमाने पर हुआ उसकी दुनिया मुरीद है। भारत सरकार ने देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई, फिर बूस्टर डोज भी लगवाए। इसी बारे में शिमला में रोजगार मेले में भाग लेने आए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बातें कीं। इसके साथ ही उन्होंने, रोजगार, भ्रष्टाचार, जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर भी मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम भ्रष्टाचार को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत सरकार का उद्देश्य करप्शन का समूल नाश करना है, हमें मिलकर इसकी जड़ों को उखाड़ फेंकना होगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से मिलने के एक वाकये को साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुछ समय पहले पिचई मुझसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला और कहा कि ठाकुर जी मेरा वैक्सीन सर्टिफिकेट तो आज भी मेरे पास रहता है। इसी के चलते हार्डकॉपी लेकर चलने को मजबूर हूं। लेकिन भारत में सभी के पास उनके फोन में वैक्सीन सर्टिफिकेट मौजूद है, ये वाकई कमाल की बात है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए, जो कोई भी देश नहीं कर पाया है, वो भारत आज न सिर्फ करके दिखा चुका है बल्कि, दुनिया भी इसकी मिसाल दे रही है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व की भी बातें सुनाई, उन्होंने रोजगार मेले में कहा कि प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख बहनों को सिलेंडर दिया जा चुका है। वहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करती है, लिहाजा हमने ये भी ध्यान में रखा था कि सभी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर ही कराई जाएं।