newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP News: सूबे में अंतरराष्ट्रीय खेल में पदक विजेता को मिलेगी सरकारी नौकरी- गिरीश यादव

UP News: मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यूपी के आजमगढ़, अलीगढ़,  बस्ती, देवीपाटन, मुरादाबाद और विंध्याचल में छात्रावास नहीं है। इन जिलों में छात्रावास के निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि संभल, चंदौली हापुड़ और शामली में स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है।

नई दिल्ली। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दोनों विभाग की उपलब्धियाँ गिनाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नौकरी देने का फैसला किया गया है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्यालय के संचालन के लिए कुलपति, कुल सचिव एवं वित्त अधिकारी के पदों को भर लिया गया है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद मेरठ में हाकी मैदान, सहारनपुर में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और वाराणसी के लालपुर में सिंथेटिक रनिंग और विकासखंड जंगल कौड़िया रेलवे स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इन सभी का लोकार्पण 21 जुलाई को किया जाएगा।  इसके अलावा मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यूपी के आजमगढ़, अलीगढ़,  बस्ती, देवीपाटन, मुरादाबाद और विंध्याचल में छात्रावास नहीं है। इन जिलों में छात्रावास के निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि संभल, चंदौली हापुड़ और शामली में स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है। इन जिलों में जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई गई है।

yogi

वहीं मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने दूसरे विभाग की उपलब्धियाँ बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सहभागिता के लिए एक हजार मंगल दलों का गठन किया गया है। इसके साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से साल 2021 में  65 हजार मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गयी है। जो 15 हजार मंगल दल बचे है उनको जल्दी ही प्रोत्साहन सामग्री दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा कन्वर्जेंस से 132 खेल मैदान एवं जिम की स्थापना कराई गई है। वहीं खेलो इंडिया की 5 परियोजनाओं को भी पूरा कर लिया गया है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के 20 हजार पीआरडी जवानों की ड्यूटी पारदर्शी ढंग से लगा दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एडवेंचर अवार्ड के तहत ऐतिहासिक कार्य करने वाले लोगों को ₹50 लाख की धनराशि दी जाएगी।