newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Kumar Bose Resigns: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते का BJP को झटका, पार्टी से दिया रिजाइन, बताई ये वजह

Chandra Kumar Bose Resigns: उन्होंने कहा कि, विभाजन और साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई की थी। बंगाल स्ट्रेटजी के बारे में मैंने काफी प्रस्ताव भाजपा को दिया है। केंद्रीय नेतृत्व और बंगाल भाजपा कमेटी को भी दिया है मगर मेरा जो प्रपोजल है उसे अच्छा माना जाता। वो कभी इंप्लीमेंट नहीं हुआ। पार्टी में मेरा कोई भी प्रस्ताव का पालन नहीं किया जाता है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। चंद्र कुमार बोस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेजा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते का  भाजपा से इस्तीफा देने बंगाल में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मीडिया से बात करते हुए चंद्र कुमार बोस ने कहा, साल 2016 में भाजपा में योगदान किया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दिशा दिखाई थी वो काफी अच्छी लगी थी। लेकिन भाजपा में ज्वाइन करने के बाद जो राजनीति भाजपा करती है। इसके साथ मेरा जो आर्दश है नेताजी सुभाष चंद्र बोस सब धर्म को एक मानकर भारतीय को प्रतिष्ठित किया था।

आगे उन्होंने कहा कि, विभाजन और साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई की थी। बंगाल स्ट्रेटजी के बारे में मैंने काफी प्रस्ताव भाजपा को दिया है। केंद्रीय नेतृत्व और बंगाल भाजपा कमेटी को भी दिया है मगर मेरा जो प्रपोजल है उसे अच्छा माना जाता। वो कभी इंप्लीमेंट नहीं हुआ। पार्टी में मेरा कोई भी प्रस्ताव का पालन नहीं किया जाता है।

Chandra Kumar Bose Letter

चंद्र कुमार बोस ने कहा, मेरा इस पार्टी के साथ रहना कोई काम की बात नहीं है। जब हम काम नहीं कर पाए तो भाजपा के साथ रहना नेगेटिव है। इसलिए भाजपा अध्यक्ष नड्डा को स्पष्ट बताया कि मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ है मगर आप सभी सम्प्रदाय को एक कीजिए।

इसके अलावा चंद्र कुमार बोस ने इंडिया बनाम भारत विवाद पर कहा, भारत के संविधान में स्पष्ट लिखा गया है इंडिया दैट इज भारत, यूनियन ऑफ स्टेट। भारत और इंडिया एक ही बात है। कोई फर्क नहीं है। इसको लेकर जो विवाद चल रहा है वो