
नई दिल्ली। आखिरकार लंबी चली सियासी कश्मकश के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है। राजधानी भोपाल में आज इस संदर्भ में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी नेता शामिल हुए। मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक व हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत सबसे पहले मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन के साथ की जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। इसके अलावा प्रदेश में दो डिप्टी सीएम बनाया गया। जिसमें राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का नाम शामिल है। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्य़क्ष बनाया गया। जल्द ही मोहन यादव राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Ujjain South MLA Mohan Yadav selected as new Madhya Pradesh CM
Read @ANI Story | https://t.co/aPwTVeXzrn#MadhyaPradesh #CM #MohanYadav #MPCM pic.twitter.com/41hzzqKPO3
— ANI Digital (@ani_digital) December 11, 2023
कौन हैं मोहन यादव
मोहन यादव ने अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था। वो दक्षिण उज्जैन से विधायक हैं। मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने के लिए मोहन यादव ने 41 साल का कठिन राजनीतिक सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न पदों पर काम किया। बता दें कि मोहन यादव को 1997 में भाजपा राज्य समिति में जगह मिली और 1998 में पश्चिमी रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने संगठन के भीतर कई पदों पर कार्य किया है। 2004 और 2010 के बीच, वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे, और 2011 से 2013 तक, वह भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक)थे।
#WATCH | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav says, “I am a small worker of the party. I thank all of you, the state leadership and the central leadership. With your love and support, I will try to fulfil my responsibilities.” pic.twitter.com/dRM7g0VoMw
— ANI (@ANI) December 11, 2023
परिवार का क्या कहना है ?
उधर, मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी, दो बेटे और उनकी मां ने मोहन यादव को सीएम बनाने पर खुशी जाहिर की है। आइए, आगे आपको वीडियो में दिखाते हैं कि मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर किसने क्या कहा है ?
#WATCH | Ujjain | Sister of Madhya Pradesh’s new Chief Minister, Mohan Yadav says, “Our joy knows no bounds. Yes, his name was doing the rounds but we didn’t know it exactly. God has given him the fruits of his hard work.” pic.twitter.com/CvuJ9DRTk0
— ANI (@ANI) December 11, 2023
#WATCH | Bhopal: Family members of BJP leader Mohan Yadav express happiness after he was elected as the new Chief Minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/Fk86hPfbP0
— ANI (@ANI) December 11, 2023
#WATCH | Ujjain, MP: After Mohan Yadav was elected as the new Chief Minister of Madhya Pradesh, his wife says “Bhagwan Mahakal ka ashirwad hai, party ka ashirwad hai. He has been working with the BJP since 1984. Whenever he used to come to Ujjain, he went to offer prayers to… pic.twitter.com/dcobNL0Zdr
— ANI (@ANI) December 11, 2023
#WATCH | Bhopal: After BJP leader Mohan Yadav named as the new Chief Minister of Madhya Pradesh, his son says, “I am very happy…” pic.twitter.com/2lau07GSUd
— ANI (@ANI) December 11, 2023
इन नामों पर थी चर्चा
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम शामिल थे, लेकिन इसमें मोहन यादव का नाम दूर-दूर तक नहीं था, लेकिन आज राजधानी भोपाल में बीजेपी स्थित कार्यालय में विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही मोहन यादव का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया, तो सभी चौंक गए।
BJP’s Mohan Yadav to be the new Chief Minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/hVHEReuLLp
— ANI (@ANI) December 11, 2023