newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Election Results 2022: नतीजे आने से पहले हार्दिक पटेल का दावा, बताया BJP को मिलेगी इतनी सीटें

Gujarat Election Results 2022: आगे हार्दिक पटेल ने बताया कि गुजरात चुनाव में भाजपा को 135-145 तक सीटें मिलने जा रही है और हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे है। बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले हार्दिक पटेल को पार्टी ने वीरमगाम से अपना प्रत्याशी बनाया है।

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद आज सबकी निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजों पर टिकी हुई है।  विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू हो गई है। आज पता चला जाएगा कि राज्य की जनता ने किस पर विश्वास जताया है। क्या लोगों ने फिर से भाजपा पर विश्वास जताया है या फिर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी को मौका दिया है? बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में गुजरात में लोगों ने भाजपा पर फिर से विश्वास जताया है और सत्ता की चाबी भाजपा के हाथ में दी है। इसी बीच गुजरात चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले भाजपा नेता हार्दिक पटेल ने बड़ा बयान दिया है। हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा में भाजपा को कितनी सीट मिलने जा रही है, इसको लेकर बड़ा दावा किया है।

मीडिया से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि, ”हमें और जनता को भरोसा है कि BJP जीतेगी। BJP ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया और लोगों को सुरक्षा दिया है तो निश्चित रूप से चुनाव में BJP भारी बहुमत से जीतेगी। इससे तय होगा कि आने वाले 25 साल गुजरात का कैसा होगा।”

hardik patel

आगे हार्दिक पटेल ने बताया कि गुजरात चुनाव में भाजपा को 135-145 तक सीटें मिलने जा रही है और हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे है। बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले हार्दिक पटेल को पार्टी ने वीरमगाम से अपना प्रत्याशी बनाया है।

बात करें गुजरात चुनाव के नतीजों की तो अभी शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा को बढ़त मिलते दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी की स्थिति बुरी दिखाई दे रही है।