newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Miss Universe 2021: पहले भी कई खिताबों से नवाजी जा चुकी हैं मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर संधु, यहां जानें उनके बारें में सबकुछ

Miss Universe 2021: भारत की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया मे रोशन किया है। एक बार फिर देश के लिए गौरव का पल आ गया है। दरअसल की बेटी हरनाज कौर संधु मिस ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है।

नई दिल्ली। भारत की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया मे रोशन किया है। एक बार फिर देश के लिए गौरव का पल आ गया है। दरअसल की बेटी हरनाज कौर संधु मिस ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की हरनाज ने 21 साल बाद देश को इस टाइटल के साथ गौरंवित होने का मौका दिया है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब अपने नाम किया था। उससे पहले साल 1994 में सुष्मिता सैन को यह खिताब मिला था। वहीं अप 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अब तीसरी बार देश को यह खिताब मिला है।

पहले भी खिताब जीत चुकी हैं हरनाज

21 साल की हरनाज फिटनेस और योग की शौकीन बताई जाती हैं। जिन्होंने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साल 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। इसके एक साल बाद ही इन्हें मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के ताज से भी नवाजा गया था। यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने के बाद को हरनाज ने मिस इंडिया साल 2019 में हिस्सा लिया। जहां वह टॉप 12 में जगह बना पाने में कामयाब हुई थीं।

मिस डीवा यूनिवर्स से नवाजी गई

साल 2018 में हरनाज ने मिस इंडिया पंजाब खिताब जीता, जिसके बाद उन्होंने द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने सितंबर में मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम किया था। हरनाज को यह ताज खुद अभिनेत्री कृति सेनन ने पहनाया था।

जारी है हरनाज का जलवा

प्रतियोगिता में शुरुआत में 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस रेस में मिस स्वीडन, मिस थाईलैंड, मिस यूक्रेन, मिस यूएसए, मिस वेनेजुएला, मिस कैमरून, मिस ब्राजील, मिस ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड समेत कई ब्यूटी डीवाज को पछाड़ते हुए हरनाज कौर संधू ने ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किया है। साल 2021 में मिस यूनिवर्स दौरान हरनाज ने स्विमसूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में अपनी खूबसूरती से भी को प्रभावित किया।