newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KBC 15: हरियाणा के लाल मयंक ने KBC में जीते एक करोड़ की रकम, CM मनोहर हुए गदगद, फोन कर दी बधाई

Kaun Banega Crorepati 15: एक मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में सीएम मनोहर लाल मयंक के पिता से बात करते हुए कहा, मयंक को बहुत-बहुत बधाई। प्रभु की कृपा है इतनी छोटी आयु में अच्छा नाम कमाया है। एक अच्छा नागरिक और अच्छे औहदे पर पहुंचकर के देश और प्रदेश की सेवा करे.. ऐसी मेरी शुभकानाएं। आगे सीएम मनोहर लाल ने मयंक और उनके पिता को चडीगढ़ आने का भी न्योता दिया।

नई दिल्ली। कहा जाता है कि शिक्षा कभी भी बेकार नहीं जाती है। कभी ना कभी ज्ञान इंसान के काम आती है। फिर भी चाहे, छोटी आयु हो या बड़ी। प्रतिभा जिंदगी में हर वक्त काम आती है। इसी बीच एक छोटे से बच्चे ने अपने ऐसा कारनामा किया है जिसकी वाहवाही हर जगह हो रही है। दरअसल टीवी का चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ में आठवीं के छात्र मयंक ने एक करोड़ की राशि जीत ली है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला मयंक ने अपने ज्ञान से सबको चकित कर दिया। राज्य का नाम रोशन करने पर मयंक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मयंक के पिता को फोन कर एक करोड़ की राशि जीतने पर बधाई दी है।

सीएम मनोहर लाल ने मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना

सीएम मनोहर लाल ने फोनकर मयंक और उसके परिवार शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने चड़ीगढ़ मिलने का न्योता भी दे दिया। मनोहर लाल ने इस बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट किया है। एक मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में सीएम मनोहर लाल मयंक के पिता से बात करते हुए कहा, मयंक को बहुत-बहुत बधाई। प्रभु की कृपा है इतनी छोटी आयु में अच्छा नाम कमाया है। एक अच्छा नागरिक और अच्छे औहदे पर पहुंचकर के देश और प्रदेश की सेवा करे.. ऐसी मेरी शुभकानाएं। आगे सीएम मनोहर लाल ने मयंक और उनके पिता को चडीगढ़ आने का भी न्योता दिया।

सीएम ने ट्वीट में लिखी ये बात-

सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई देते लिखा, ”हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लाल, आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जीनियस बेटे के पिता से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं-