नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। समाजवादी इन दिनों यूपी के कई जिलों में प्रचार करने में व्यस्त है। पार्टी किसी भी कीमत पर उपचुनाव जीतना चाहती है और उसके लिए वो हर तरीके हथकंडे अपनाने के लिए तैयार हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुले मंच पर ऐसा बयान दिया है कि चर्चा में आ गए हैं। अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनाने और अपनी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश में दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं..क्या रखा है डिप्टी सीएम बनने में…। तो चलिए डिटेल में जानते हैं कि अखिलेश यादव ने क्या कहा है।
क्या मिला डिप्टी सीएम बनकर- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि” दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं..अब भी जाते हैं तो हमें माफिया कहते हैं, अपराधी कहते हैं..। वो दोनों इस चक्कर में है कि मुख्यमंत्री बन जाए। मैंने पहले भी ऑफर दिया है और आज भी कह रहा हूं कि 100 विधायक लेकर आओ और हमारे साथ मिलकर सरकार बनाओ..। हम तुम्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। क्या डिप्टी सीएम बने घूम रहे हो,क्या रखा है डिप्टी सीएम पद में। जिस विभाग उन्हें दिया गया है उस विभाग का कोई बजट ही नहीं है। हम तो उन्हें ऑफर देने आए हैं, जब चाहे आओ, हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं’।
जो सौ लोगों को दान में दे सकता है वो बलिदानी भी लेगा।
— Praveen Pandey (@praveenpandey) December 1, 2022
Khud toh pitaji ke naam ke bina chaprasi bhi nahin bann sakey dusron ko CM banwayegey??
— Anju Chopra (@anjuchopra73) December 1, 2022
LoL !!
Kya din aa gye hai SP ke
— Ankit ❁ (@An_Kush7) December 1, 2022
Isko koi samjha, pvt ltd political company abhi nahi chalne wali hai
— Shan?? (@rakkanchat1) December 1, 2022
Kya soch hain ?
— Souvik (@SachinBanerje18) December 1, 2022
Yahi sabit karna tha tum bhikhaari hi rahoge bheek ki zindagi kab tak
— deepak (@dipak2810) December 1, 2022
100 mla and become cm bhai tu sach me Australia se graduate hai??
— Shri Krishna Dr Shudhanshu Trivedi Fan club?? (@HarHarshiva) December 2, 2022
यूजर्स ने लिए मजे
हालांकि यूजर्स ने इस पर बात अखिलेश यादव के मजे लेने भी शुरू कर दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन पीएम तो योगी आदित्यनाथ ही रहेंगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- इसको कोई समझाओ, प्राइवेट लिमिटेड राजनीतिक कंपनी अभी नहीं चलने वाली है..। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखो..क्या दिन आ गए हैं..। एक दूसरे यूजर ने कहा- ‘जो सौ लोगों को दान में दे सकता है वो बलिदानी भी लेगा’..।