Connect with us

देश

New York: एचसी शिशुपाल सिंह और एचसी सांवाला राम विश्नोई को न्यूयॉर्क में डैग हम्मरस्कॉल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

New York: प्रत्येक वर्ष पीसकीपर दिवस पर, यह पदक किसी भी सदस्य राज्य को प्रदान किया जाता है। जिसने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक समारोह में एक या एक से अधिक सैन्य या पुलिस शांति सैनिकों को खो दिया है। फील्ड सपोर्ट के लिए अवर महासचिव भी प्रत्येक वर्ष मृत नागरिक कर्मचारियों की ओर से एक पदक स्वीकार करते हैं।

Published

नई दिल्ली। शायद आपको याद हो कि जब यह ऐलान किया गया था कि अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनकर बनने जा रहे हैं, तो पूरी दुनिया में रह रहे हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। आखिर हो भी क्या ना, क्योंकि जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 वर्षों तक शासन किया था, लेकिन आज समय का चक्र कुछ इस कदर घूमा कि पहली बार किसी भारतीय का डंका गोरों की मंडली में इस कदरा बजा कि वो सीधा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गया। यकीनन यह हम सभी भारतवासी के लिए गर्व का क्षण था। अभी कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी 6 दिवसीय विदेश दौरे पर गए जहां उन्होंने जापान, न्यू पापुआ गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इन तीनों ही देशों में आज की तारीख में भारतीयों का बढ़ता दबदबा साफ देखा जा सकता है।

वहीं, अब एक बार फिर से किसी भारतीय का जलवा विदेश में देखने को मिला है। दरअसल,एचसी शिशुपाल सिंह और एचसी सांवाला राम विश्नोई को आज 25 मई 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में डैग हम्मरस्कॉल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। डेग हैमरस्कॉल्ड मेडल के बारे में महासचिव ने दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र के संचालन नियंत्रण और अधिकार के तहत शांति स्थापना अभियान के साथ सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शांति अभियानों के सदस्यों को मरणोपरांत पुरस्कार के रूप में डेग हैमरस्कॉल्ड मेडल की स्थापना की।

प्रत्येक वर्ष पीसकीपर दिवस पर, यह पदक किसी भी सदस्य राज्य को प्रदान किया जाता है। जिसने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक समारोह में एक या एक से अधिक सैन्य या पुलिस शांति सैनिकों को खो दिया है। फील्ड सपोर्ट के लिए अवर महासचिव भी प्रत्येक वर्ष मृत नागरिक कर्मचारियों की ओर से एक पदक स्वीकार करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement