newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G20 Summit Live: ‘पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है’, जी-20 में बोले प्रधानमंत्री, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना

G20 Summit: आज शनिवार और कल रविवार (9-10 सितंबर) को शिखर वार्ता होने जा रही है। संभावनाएं हैं कि इस शिखर वार्ता में दुनियाभर के नेताओं द्वारा कई अहम फैसले लिए जाएंगे।  

नई दिल्ली। भारत देश और देश के सभी लोगों को जिस दिन का इंतजार था आज वो वक्त आ गया है। भारत की राजधानी दिल्ली जी20 शिखर वार्ता के लिए तैयार है। इस सम्मेलन के लिए दुनियाभर से कई दिग्गज पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर यूके पीएम ऋषि सुनक तक सभी भारत पहुंच चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को बाइडेन समेत कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी। आज शनिवार और कल रविवार (9-10 सितंबर) को शिखर वार्ता होने जा रही है। संभावनाएं हैं कि इस शिखर वार्ता में दुनियाभर के नेताओं द्वारा कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

लाइव अपडेट

प्रधानमंत्री ने कहा कि  आज, जी 20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह समय हम सभी को एक साथ मिलकर चलने का है।’ ऐसे समय में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। चाहे वह उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी हो, भोजन और ईंधन का प्रबंधन हो, आतंकवाद हो, साइबर सुरक्षा हो, स्वास्थ्य हो, ऊर्जा हो या जल सुरक्षा हो, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।”


कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष, अज़ाली असौमानी ने संघ के G20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कि हम जी20 की कार्यवाही शुरू करें, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

वहीं, सउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने प्रगति मैदान के  भारत मंडपम में पहुंच चुके हैं। जहां उनका प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी  ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत मंडपम पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया।  दोनों ही राष्ट्राध्यक्षों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई।


जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर बैठक में आए सभी नेताओं का स्वागत भारत मंडपम में कोणार्क सूर्य मंदिर के रथ के पहिए के चित्र के सामने किया। 24 तीली वाला कोणार्क रथ का पहिया भारत के राष्ट्रीय ध्वज में भी है। इसे भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प की उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से भी पीएम मोदी ने सभी नेताओं से कोणार्क पहिए के चित्र के सामने हाथ मिलाया, क्योंकि ये प्रगति और लगातार परिवर्तन का प्रतीक भी है।

G20 Summit

  • दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम।

  • G20 Summit के लिए नहीं आएंगे स्पेन के राष्ट्रपति

G20 Summit के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज नहीं आए हैं। वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं ऐसे में उनकी जगह स्पेन की वित्त मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत मंडपम पहुंच गई हैं।

  • जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद।

  • भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम पहुंचे।

  • जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए कड़ी की गई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था।