newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sikkim Avalanche: सिक्किम में भारी हिमस्खलन से 6 की मौत, कई घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Sikkim Avalanche: उधर, अधिकारियों ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों में चार पुरुष, एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

नई दिल्ली। सिक्किम के नाथू ला में बॉर्डर इलाके में हिमस्खलन से 6 लोगों की मौत और 11 घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं 80 लोगों के हिमस्खलन में फंसे होने की जानकारी भी प्रकाश में आई है। उधर, अधिकारियों ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों में चार पुरुष, एक बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा चुका है। हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बहरहाल, अब बचावकर्मियों की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

वहीं, खबर है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दावा किया जा रहा है कि बर्फ में अभी-भी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें बचाने की कवायद जारी है। हालांकि, अब तक कई लोगों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है। बता दें कि सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया जा चुका है।

वहीं, इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने कहा कि पास महज 13 वें मंजिल के लिए ही जारी किए जाते हैं, लेकिन अब ऐसे में सवाल यह है कि बिना किसी अनुमति है कि पर्यटकों को 15वें मंजिल के पास कैसे दे दिए गए। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब आगे इस मामले पर क्या कुछ कार्रवाई होती है। यह देखने वाली बात होगी।