newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal: हिमाचल कांस्टेबल पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में की छापेमारी, जुटाए अहम सबूत

Himachal: पुलिस भर्ती के लिए विगत 27 मार्च 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा होने से पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया। प्रश्न पत्र को संगठीत तरीके से लीक किया गया था। जिसमें बिचौलियों का नाम भी प्रकाश में आया था। इसके बाद इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाला मामले में आज (31 जनवरी) सीबीआई ने सात राज्यों में छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज मिले हैं, जो कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में मददगार साबित हो सकते हैं। सीबीआई की टीम ने बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित केन्द्र शासित प्रदेश के 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि राज्यपाल की अनुशंसा के बाद इस मामले में सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच आरोपियों से जांच एजेंसी ने कड़ी पूछताछ भी की थी।

cbi

आपको बता दें कि पुलिस भर्ती के लिए विगत 27 मार्च 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा होने से पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया। प्रश्न पत्र को संगठित तरीके से लीक किया गया था। जिसमें बिचौलियों का नाम भी प्रकाश में आया था। इसके बाद इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी और इसके अलावा मुख्य सचिव ने भी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद सीबीआई ने जांच की गति तेज कर दी थी।

CBI

वहीं, मामले में अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की गई थी। अभ्यर्थियों ने स्वीकारा था कि उन्होंने लाखों रुपए चुकाकर प्रश्न पत्र हासिल किए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने सात आठ रुपए में प्रश्न पत्र खरीद लिया था। हालांकि, शक के दायरे में कुछ अभ्यर्थी तभी आ गए थे, जब परीक्षा में अर्जित किए गए अंक और 10वीं और 12 वीं में प्राप्त किए गए अंकों का मिलान किया गया, तो दोनों में बड़ा फासला नजर आया। वहीं, सीबीआई ने इस मामले में सात राज्यों में छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं। अब ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।