
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश की सियासत में पिछले कुछ घंटों से उठा बवंडर अब थमने के आसार नजर आने लगे हैं। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है। सुखविंदर कल दोपहर 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। pic.twitter.com/BVa6ZGLLCP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली नादौन विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2017 और अब 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है।
पेशे से ड्राइवर पिता का बेटा आज बनने जा रहा मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू पेशे से ड्राइवर पिता के बेटे हैं। अगर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह 1988 से 1997 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1997 से 2007 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम
Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu to be CM of Himachal Pradesh and Mukesh Agnihotri to be Deputy CM. Oath ceremony will take place tomorrow at 11 am: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel pic.twitter.com/k5esMKURZB
— ANI (@ANI) December 10, 2022
सुक्खू को जनवरी 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और इस पद पर वह मार्च 2018 तक बने रहे। सुक्खू 1993 से 1998 तक शिमला नगर निगम में पार्षद भी रहे थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ घंटों से सियासी तूफान मचा हुआ है। सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के धड़े के विधायक अपने-अपने नेताओं की दावेदरी ठोक रहे हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अब सुक्खू का हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री बनना तकरीबन तय माना जा रहा है।
सुक्खू को समर्थन कर रहे हैं 22 विधायक
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े हुए हैं और उनके मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने से पहले अपना समर्थन दे चुके हैं। जिससे सुखविंदर की मजबूती और बढ़ जाती है।
कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी: सूत्र pic.twitter.com/t7uP8lgwrn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
सूत्रों के मुताबिक, यही वजह है कि कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, प्रतिभा सिंह के खेमे को संतुष्ट करने के लिए विक्रमादित्य सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही प्रतिभा सिंह के करीबी विधायकों को कुछ अहम पोर्टफोलियो भी दिए जा सकते हैं।