newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal News: हिमाचल में भूस्खलन से टूटा पुल, पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, नौ की मौत, तीन घायल

Himachal News: इस दौरान कुछ भारी पत्थर पर्यटकों से भरी गाड़ी पर भी जा गिरे जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। घटना में घायल हुए लोगों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) में बटसेरी के पहाड़ी से टूट-टूकर (Landslide) पत्थर नीचे गिरने की घटना सामने आई है। पहाड़ों से गिरे इन पत्थरों के कारण कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं। इस दौरान कुछ भारी पत्थर पर्यटकों से भरी गाड़ी पर भी जा गिरे जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। घटना में घायल हुए लोगों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि पत्थरों की चपेट में आई गाड़ी सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आए थे। भूस्खलन के बाद बास्पा नदी पर बना पुल भी टूट गया है। इस पुल के टूटने के बाद गांव का संपर्क देश और दुनिया से कट गया है। बताया जा रहा है पहाड़ से भूस्खलन सहित भारी पत्थर गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद है।