newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sadhvi Prachi: ‘मस्जिदों-मदरसों से लव जिहाद फैलाया जाता है’, हिंदुत्ववादी साध्वी प्राची के बयान से उठ सकता है बवंडर

साध्वी प्राची ने हिंदुओं को भी नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि हिंदू सिर्फ पैसे कमाने में जुटा रहता है। जबकि, दूसरा समुदाय देश पर राज करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी साजिश के तहत मुसलमान समुदाय देश के हाइवे पर पंचर बनाने की दुकान खोलते हैं। इन बयान से विवाद पैदा होने के आसार हैं।

बरेली। हिंदुत्ववादी साध्वी प्राची ने एक ताजा बयान लव जिहाद पर दिया है। इस बयान से विवाद का बवंडर उठ खड़ा होने के पूरे आसार हैं। दरअसल, साध्वी प्राची ने यूपी के बरेली में कहा है कि मस्जिदों और मदरसों से ही लव जिहाद फैलाया जाता है। अगर मस्जिद और मदरसे बंद करा दिए जाएं, तो भारत ही नहीं दुनियाभर में शांति स्थापित हो जाएगी। साध्वी प्राची ने हिंदुओं को भी नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि हिंदू सिर्फ पैसे कमाने में जुटा रहता है। जबकि, दूसरा समुदाय देश पर राज करने के लिए काम कर रहा है। साध्वी प्राची ने अपने बयान में और क्या कहा, ये सुनिए।

साध्वी प्राची इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दिए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद के मसले पर उन्होंने कहा था कि जो लोग खुदा से डरते थे, वो लोग अब खुदाई से डर रहे हैं। प्राची ने कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग पर वजू किया जा रहा था। कुल्ला किया जाता था। उन्होंने कहा था कि इन लोगों के संस्कार गंदे हैं और हमेशा षड्यंत्र करते रहते हैं। साध्वी प्राची ने ये विवादित बयान भी दिया था कि एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं।

sadhvi prachi 2

एक बार साध्वी प्राची ने ये कहकर बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया था कि संसद में एक-दो आतंकवादी बैठे हैं। आतंकी याकूब मेमन को मिली फांसी की सजा के मसले पर साध्वी प्राची ने ये बयान दिया था। इस पर संसद में खूब हंगामा भी मचा था। वहीं, साध्वी प्राची ने एक बार कहा था कि मुसलमानों का बहिष्कार कर हिंदुओं को कांवड़ तैयार करना चाहिए। एक और विवादित बयान में साध्वी प्राची ने मुसलमान लड़कियों का आह्वान किया था कि जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए वे हिंदू लड़कों से शादी करें। अब साध्वी प्राची के ताजा बयान से एक बार फिर हिंदू-मुसलमान को लेकर सियासत के गरमाने के आसार बन सकते हैं।