newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान पर फिर कर सकते हैं Surgical Strike, अमित शाह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Amit Shah Goa Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ”पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया।”

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को गोवा के दौरे पर हैं। गोवा में गृह मंत्री ने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए भी नजर आए। गृहमंत्री शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक कर जिक्र कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। अमित शाह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने उल्लंघन बंद नहीं किया और कश्मीर में आम लोगों की हत्याओं का खेल बंद नहीं किया तो उसपर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है।

AMIT SHAH

उन्होंने कहा कि, ”देश मनोहर पर्रिकर को दो चीज़ो के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया।” अमित शाह ने पाकिस्तान सख्त लहजे में कहा है कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि अगले साल फरवरी में गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ”पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया।”