newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anju Nasrullah Love Story: कैसे गुजर रहे हैं भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के दिन, वीडियो में देखिए

Anju Nasrullah Love Story: इन खबरों के सामने आने के बाद से ही चर्चाएं थी कि क्या अंजू वापस भारत आएगी या नहीं…अब इस बीच पाकिस्तान से अंजू के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में अंजू को नसरुल्लाह के साथ घूमते-फिरते और रील्स बनाते हुए देखा जा सकता है…

नई दिल्ली। भारत से चोरी छुप्पे पाकिस्तान जाने वाली अंजू थॉमस कुछ समय से चर्चा में है। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी के लिए भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई है। इस खबर के सामने आने के बाद अंजू ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वो पाकिस्तान केवल घूमने और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई है। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर अंजू के कई वीडियोज सामने आए जिनमें वो पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह के साथ हाथों में हाथ डाले घूमते हुए और क्लोज होते हुए नजर आ रही थी। इनके अलावा एक वीडियो तो ऐसा भी सामने आया था जिसमें अंजू शादी के जोड़े में दिखाई दे रही थी। खबरें ये भी सामने आई की अंजू ने नसरुल्लाह से निकाल कर लिया है और वो अब फातिमा बन गई है। इन खबरों के सामने आने के बाद से ही चर्चाएं थी कि क्या अंजू वापस भारत आएगी या नहीं…अब इस बीच पाकिस्तान से अंजू के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में अंजू को नसरुल्लाह के साथ घूमते-फिरते और रील्स बनाते हुए देखा जा सकता है…

Anju-Nasrullah

क्या कर रही है पाकिस्तान में अंजू

सोशल मीडिया पर अंजू का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वो पाकिस्तान में काफी खुश हैं और गानों पर रील्स बना रही हैं। कुछ वीडियोज में अंजू थॉमस अपने कथित पति नसरुल्लाह के साथ भी नजर आ रही है। इन वीडियोज को देखने के बाद तो यही कहा जा रहा है कि अब वो भारत नहीं आने वाली। खैर वो भारत आएंगी या नहीं इसकी जानकारी तो खुद अंजू और नसरुल्लाह ही दे सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजू थॉमस पहले से शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। जब अंजू के पाकिस्तान जाने की बात सामने आई तो अंजू के पति अरविंद कुमार ने कहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है। अंजू ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ यही घूमने की बात कही थी लेकिन वो पाकिस्तान जाने वाली है ये उसे पता नहीं था। अंजू के पिता की तरफ से भी ये कहा गया है उनके लिए अब उनकी बेटी मर चुकी हैं। जो अपने बच्चों की न हुई वो हमारी बेटी नहीं हो सकती।