Himachal Politics : एक पत्रकार कैसे बन गया हिमाचल प्रदेश का डिप्टी सीएम? जानिए कौन है मुकेश अग्निहोत्री

Himachal Politics : मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल की राजनीति का एक जाना माना नाम है और ब्राह्मण राजनीति को उन्होंने करीब से जिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने दोनों को सूबे की कमान देकर ब्राह्मण और ठाकुर दोनों समुदायों को साधने की कोशिशें की है।

Avatar Written by: December 11, 2022 4:34 pm

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना गया है और मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बारे में मीडिया को बताया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि रविवार को शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। आलाकमान के फैसले पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार सूबे में बदलाव लाएगी। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर मुकेश अग्निहोत्री कौन है जिनको हिमाचल के नए डिप्टी-सीएम के तौर चुना गया है।

मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल की राजनीति का एक जाना माना नाम है और ब्राह्मण राजनीति को उन्होंने करीब से जिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने दोनों को सूबे की कमान देकर ब्राह्मण और ठाकुर दोनों समुदायों को साधने की कोशिशें की है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। वह ऊना जिला से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राम कुमार को बड़े अंतर से शिकस्त दी। मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) इसी सीट से विधायक थे। विधायक दल के नेता की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी वह पिछले पांच साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

गौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री हारोली विधानसभा सीट से 2003, 2007, 2012 और 2017 में चुनाव जीतते आये हैं। उन्होंने 2012 से 2017 के दौरान कांग्रेस की सरकार में उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें 2018 में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। लगातार पांचवीं बार विधायक, उद्योग मंत्री भी रहे मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली विधानसभा सीट से वह लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। अग्निहोत्री पूर्व वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और श्रम एवं रोजगार विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पंजाब में हुआ जन्म मुकेश अग्निहोत्री का जन्म पंजाब के संगरूर में 9 अक्टूबर 1962 को ओंकार चंद शर्मा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ऊना जिले में ही हुई। इसके बाद उन्होंने मैथ्स में एमएससी की डिग्री ली। बाद में उन्होंने पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन किया और पत्रकार बन गए। सक्रिय तौर पर राजनीति में आने से पहले मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में 10 साल तक और दिल्ली में चार साल तक पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Latest