newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Water Needed For Body: जानिए स्वस्थ रहने के लिए रोज कितना पीएं पानी, ज्यादा पीने से हो चुकी है ब्रूस ली की मौत!

खास बात ये है कि सही मात्रा में पानी पीने से वजन भी कम होता है। बॉडी भी हाइड्रेट रहती है और स्किन को ग्लो करने में भी पानी मदद करता है। अगर आप शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं, तो वजन के अनुपात के साथ ही काम के अनुपात को भी पानी पीने से जरूर जोड़ें।

नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर आई थी। खबर में दावा किया गया था कि मशहूर मार्शल आर्ट खिलाड़ी और एक्टर ब्रूस ली की मौत की वजह ज्यादा पानी पीना था। इसी के बाद से चर्चा चल रही है कि किसी को हर दिन कितना पानी पीना चाहिए। अब तक माना जाता था कि हर वयस्क व्यक्ति को हर दिन 6 से 8 लीटर तक पानी पीना चाहिए, लेकिन ये सब पर लागू नहीं होता। दरअसल, हर किसी को अपने शरीर के वजन के मुताबिक पानी पीने की जरूरत है। ज्यादा पानी पीने से शरीर पर उल्टा असर भी होता है और इससे बीमारियां भी हो सकती हैं।

body weight

रिसर्च के मुताबिक हर किसी को रोज कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा, तो भूख भी लगेगी, खाना भी पचेगा और शरीर बीमारियों से दूर रहेगा। इसके साथ ही पानी पीने से शरीर में जो भी गंदगी इकट्ठा होती है, वो भी निकल जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक पानी पीना जरूरी तो है, लेकिन हमें वजन के मुताबिक पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से दिमाग की झिल्ली में सूजन जैसा खतरा भी हो सकता है। तो अब आपको बताते हैं कि अपने वजन के हिसाब से आप कितना पानी रोज पीएं।

drink water

इसके लिए पहले अपने वजन की जांच कर लें। मान लें कि अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो इसे 30 से डिवाइड करें। इसका नतीजा 2 आएगा। यानी आपको हर रोज 2 लीटर पानी पीना चाहिए। इसी तरह शरीर के वजन को 30 से डिवाइड कर आप अपने पानी पीने की मात्रा का पता कर सकते हैं। खास बात ये है कि सही मात्रा में पानी पीने से वजन भी कम होता है। बॉडी भी हाइड्रेट रहती है और स्किन को ग्लो करने में भी पानी मदद करता है। अगर आप शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं, तो वजन के अनुपात के साथ ही काम के अनुपात को भी पानी पीने से जरूर जोड़ें। यानी आप अगर 60 किलो के हैं, तो सिर्फ 2 लीटर पानी ही रोज न पीएं। काम अगर ज्यादा कर रहे हैं, तो पानी की मात्रा को 1 से 2 लीटर तक बढ़ा लें।