हैदराबाद : महिला ने लगाया 143 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

हैदराबाद (Hyderabad) में एक विचित्र घटना देखने को मिली, यहां एक 25 वर्षीय महिला ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया गया है कि 2010 से लेकर अब तक 143 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Avatar Written by: August 22, 2020 9:36 pm

हैदराबाद। हैदराबाद (Hyderabad) में एक विचित्र घटना देखने को मिली, यहां एक 25 वर्षीय महिला ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया गया है कि 2010 से लेकर अब तक 143 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हैदराबाद के नलगोंडा (Nalgonda) जिले की मूल निवासी महिला ने पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन (Punjagutta police station) में शिकायत दर्ज कराई है। उसने राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों, छात्र नेताओं, फिल्मों, मीडिया और अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। उन आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

Girl Child Rape

शिकायत में नामित 139 लोगों के अलावा, उसने आरोप लगाया कि चार अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है, जो उसे याद नहीं है। महिला की 20 अगस्त को शिकायत के बाद 42 पेज की एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अभियुक्तों के नाम हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ” वे शिकायत का सत्यापन करेंगे उसके बाद ही कार्रवाई करेंगे।”

हैदराबाद के सोमाजीगुडा इलाके में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 2009 में शादी के तीन महीने बाद उसके पति, ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों ने उसे परेशान करना और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि दिसंबर 2010 में तलाक हुआ और उसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई और आगे की पढ़ाई के लिए एक कॉलेज में दाखिला ले लिया।

gangrape

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जाति के नाम पर दुष्कर्म किया गया है, दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सह निरक्षक डी. नागराजू ने कहा, “हम शिकायत की जांच करेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।”