
नई दिल्ली। पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस कांड का बवाल अभी थमा भी नहीं था, कि ठीक उसी तरह का एक और मामला सामने आया है। इस बार मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आया है। चंडीगढ़ के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) में MMS कांड जैसे घटना सामने आने पर हड़कंप मच गया है। दरअसल IIT बॉम्बे की छात्रा ने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने ये आरोप कैंटीन के एक कर्मचारी पर लगाया है। छात्रा का कहना है कि हॉस्टल 10 के वॉशरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। वहीं छात्रा ने मुंबई के पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी को धर दबोचा लिया है। साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि IIT बॉम्बे की कैंटीन में काम करने वाले 22 साल के एक शख्स को हॉस्टल की बिल्डिंग में महिलाओं के वॉशरूम में झांकने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Mumbai | An attempt to violate personal space of women residents of hostel was done by an employee of canteen, by climbing a pipe duct. Accused has been arrested & investigation underway by Mumbai police. We ensure their safety & security: IIT Bombay
— ANI (@ANI) September 20, 2022
ज्ञात हो कि पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से MMS स्कैंडल सामने आया था जहां पर एक छात्रा पर आरोप था कि उसने 50 से 60 लड़कियों के नहाते समय का वीडियो बनाकर लिया था और फिर शिमला में अपने दोस्त के जरिए इंटरनेट पर वायरल कर दिए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी छात्रा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भी भेज दिया गया है।