नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चौकाने वालीं खबर सामने आई है। यहां पर एक इमाम अपनी पत्नी से परेशान होकर पुलिस थाने पहुंच गया। जहां उसने कप्तान से मुलाक़ात कर अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाही। निजाम के अनुसार उसकी पत्नी और उसके भाइयों ने उसे धमकी दी है कि अगर दाढ़ी नहीं कटवा लिए तो फिर अंजाम देख लेना। इसके डर से निजाम पुलिस स्टेशन पहुंच गये।
दरअसल पीड़ित इमाम का कहना है कि पत्नी ने उसके खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। पिलखना निवासी जलालुद्दीन एक मस्जिद में इमाम हैं। उनका कहना है कि 6 जून 2020 को उनका निकाह छर्रा थाना क्षेत्र के सतनापुर गांव निवासी इमामुद्दीन की पुत्री बीना से हुआ था। निकाह के बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया।
इमाम जलालुद्दीन ने आरोप लगाया है कि उनकी बीवी दाढ़ी कटवा कर मॉडल लड़कों की तरह बनने के लिए कह रही है लेकिन वो एक मस्जिद का इमाम हैं, इसलिए दाढ़ी नहीं कटवा सकते। जलालुद्दीन ने कहा उन्होंने पत्नी को धार्मिक कार्यों की बात बताकर समझाने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इमाम का कहना है कि कुछ दिन पहले पत्नी रूठकर मायके चली गई।
क्या आज की लड़कियाँ इतनी मॉर्डन हो गई हैं? अलीगढ़ में एक मस्जिद के इमाम का आरोप है कि उनकी पत्नी उन्हे दाढ़ी कटवाकर मॉडर्न लड़कों की तरह बनने के लिए बोलती थी। दाढ़ी नही कटाने पर वो उन्हें छोड़कर मायके चली गई एवं उनपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए। उन्होंने SSP से न्याय की मांग की है। pic.twitter.com/kbUH0Qmbsv
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) November 25, 2021
इमाम का कहना है कि जब वो अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके तो पत्नी और उसके मायके के परिवार वालों ने मारपीट की और पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज करवा दी है। अब पत्नी उसका मान्स्सिक उत्पीड़न कर रही है।इसलिए इमाम जलालुद्दीन पुलिस कप्तान से मिलकर शिकायत करना चाहते थे।