Connect with us

देश

Congress : 2029 लोकसभा चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़े कांग्रेस : जयराम रमेश

Congress : जयराम रमेश ने राहुल गांधी के नेतृत्व की भी तारीफ की। राहुल के भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसका समापन राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रैली को संबोधित करने के बाद करेंगे।

Published

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को अब उम्मीदें नजर आने लगी हैं। पार्टी के बड़े बड़े नेता अब इससे उत्साहित हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन का आधार होना चाहिए। इसके बिना कोई भी गठबंधन प्रासंगिक नहीं हो सकता।
कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि उनके विचार से कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश में व्याप्त राजनीतिक तानाशाही को दिखाना है।

आपको बता दें कि इसके अलावा भारत-चीन के बीच गतिरोध पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। एक व्यक्ति का शासन है, संसद की अनदेखी की जा रही है, संसद में बहस नहीं होती है। हमारी सीमाओं पर खतरा इस बात का उदाहरण है, जिस पर ढाई साल बीत जाने के बावजूद चर्चा नहीं हो पाई है। आरोप लगाया कि संविधान की अनदेखी की जा रही है, संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है और न्यायपालिका को नष्ट करने की कोशिशें जारी हैं।

Rahul Gandhiइसके साथ ही जयराम रमेश ने राहुल गांधी के नेतृत्व की भी तारीफ की। राहुल के भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसका समापन राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रैली को संबोधित करने के बाद करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
देश

Politics : संसद में हिंदू नववर्ष की छुट्टी पर सियासी हंगामा, इस सपा सांसद ने लगाए सिर्फ एक समाज को खुश करने के आरोप

Amritpal Singh
देश

Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल की लेटेस्ट फोटो आई सामने, पेट्रोल खत्म होने पर रेहड़ी पर बाइक रखकर भागा था खालिस्तानी समर्थक

देश

Padma Awards : ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से निर्देशित किया, पद्म अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलम बिरला ने कही ये बातें

देश

Padma Award 2023: पद्म पुरस्कारों से देश की विभूतियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित यहां देखें किसको मिला कौन सा सम्मान?

yogi akhilesh
देश

UP Politics: अखिलेश ने योगी के इस मंत्री को लेकर किया सनसनीखेज दावा, कहा- मैनपुरी चुनाव में सपा की थी मदद

Advertisement