newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Income Tax Raid : झारखंड में कांग्रेस विधायकों के घर आयकर विभाग की छापेमारी, राज्य में आरोप-प्रत्यारोप से गर्म हुआ राजनीतिक माहौल

Income Tax Raid : झारखंड में कांग्रेस के 2 विधायकों के घर पर छापेमारी की खबर सामने आई तो इस पर फौरन विपक्ष ने भी माहौल बनाना शुरू कर दिया। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग पूरे सबूत के साथ छापेमारी करती है।

रांची। झारखंड में कांग्रेस के 2 विधायकों के ऊपर आयकर विभाग का डंडा चल गया है। इसके बाद झारखंड में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जैसे ही कांग्रेस विधायकों के आवास पर आयकर छापेमारी हुई इसपर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब कांग्रेस के हर एक नेताओं से डर लगता है, इसलिए वह संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की छवि खराब करना चाहते हैं। कितना भी केंद्र सरकार ईडी आईटी का दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस का नेता अब डरने वाला नहीं है। जनता के हित की बातों को लेकर वह सड़क पर आंदोलन करता रहेगा, जनता सब देख रही है आने वाले 2024 में केंद्र से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

पूरे सबूतों के साथ छापेमारी करता है आयकर विभाग

जैसे ही झारखंड में कांग्रेस के 2 विधायकों के घर पर छापेमारी की खबर सामने आई तो इस पर फौरन विपक्ष ने भी माहौल बनाना शुरू कर दिया। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग पूरे सबूत के साथ छापेमारी करती है। इसकी जानकारी उनके विभाग के अधिकारियों को भी नहीं रहती है। अचानक से आकर वह यह कार्रवाई करती है।

हालांकि ऐसे संपत्ति से लेकर कई शिकायत उनके खिलाफ थे जिसकी जानकारी हम लोगों को भी अभी हो रही है और जैसी करनी वैसी भरनी वह तो होना ही था। झारखंड में भ्रष्टाचार के अलावा और क्या उम्मीद जताई जा सकती है। जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे तब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री 24 हो या 29 सभी में अब वही रहेंगे। विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है क्योंकि जनता देख रही है।

किस तरह इनके द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की तस्वीर सामने आ रही है। गौरतलब है कि झारखंड बीजेपी अक्सर राज्य में कांग्रेस के विधायकों द्वारा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने की आरोप लगाती आई है। ऐसे में आयकर विभाग का छापा झारखंड बीजेपी के दावों को मजबूत करता है।