newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IT Survey Of BBC: बीबीसी का तीसरे दिन भी इनकम टैक्स सर्वे जारी, जानिए क्या खंगाल रहे आईटी के अफसर

सोशल मीडिया पर तमाम लोग ये चर्चा कर रहे थे कि बीबीसी पर साल 2012 से 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का आरोप है, लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक बीबीसी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग का सर्वे अभी जारी है। बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के सर्वे का काम मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ था। बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स नियमों के उल्लंघन का आरोप है। बीबीसी ने इनकम टैक्स का सर्वे शुरू होने के बाद कहा था कि इस मामले को जल्दी सुलझा लिए जाने की उसे उम्मीद है। कंपनी ने इसके बाद अपने कर्मचारियों को कहा था कि वे इनकम टैक्स के अफसरों के सवालों का सही जवाब दें। साथ ही कर्मचारियों से अपनी इनकम के बारे में जानकारी साझा न करने के लिए भी बीबीसी ने कहा था।

bbc 3

फिलहाल खबर ये है कि इनकम टैक्स के अधिकारी बीबीसी के दफ्तरों में टैक्स संबंधी पड़ताल जारी रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग ये चर्चा कर रहे थे कि बीबीसी पर साल 2012 से 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का आरोप है, लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। बीबीसी के इनकम टैक्स सर्वे पर ब्रिटिश सरकार की तरफ से बस इतनी प्रतिक्रिया दी गई थी कि वो इस मामले पर नजर रखे हुए है। वहीं, अमेरिका ने कहा था कि प्रेस की आजादी को वो महत्व देता है।

BBC

ताजा जानकारी के मुताबिक बीबीसी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। यानी इनकम टैक्स का सर्वे अभी लंबा चलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स के अफसरों ने बीबीसी के दफ्तरों से अकाउंट्स संबंधी दस्तावेज और कम्प्यूटरों से सारा डेटा निकलवाया है और इनका मिलान किया जा रहा है। इनकम टैक्स ने सर्वे के बारे में पहले बताया था कि बीबीसी को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन कंपनी ने इन नोटिस पर कोई कदम नहीं उठाया। जिसकी वजह से सर्वे करना पड़ रहा है।