newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid in India: भारत में पिछले 24 घंटों में 7,584 नए कोविड मामले दर्ज, 24 लोगों की मौत

Covid in India: इसी अवधि में, इस महामारी से 24 और लोगों ने अपनी जान गवाई हैं, जिससे देश भर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई। इस बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 हो गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,791 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,26,44,092 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोनावायरस अपना पैर पसारते हुए दिखाई दे रहा है। कोरोना के नए मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसने एक बार फिर देशवासियों के लिए चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 7,584 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 7,240 संक्रमणों की तुलना में अधिक थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही इसी अवधि में, इस महामारी से 24 और लोगों ने अपनी जान गवाई हैं, जिससे देश भर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई। इस बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 हो गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,791 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,26,44,092 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।

corona

जहां दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.26 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.50 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,35,050 परीक्षण किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.41 करोड़ से अधिक हो गई। शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 194.76 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,49,36,054 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

बता दें कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों में बढ़ोतरी महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा में देखने को मिल रही है। जहांं महाराष्ट्र 28,13, केरल 2193 , दिल्ली 622, कर्नाटक 471 नए मामले सामने आए है।