newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: ‘इंडिया में रूस और चीन की तरह होंगे चुनाव’, CM गहलोत ने BJP-RSS पर किया वार

Rajasthan: उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था देश को 24 सेंचुरी में ले जाने का। उस वक्त कंप्यूटर, ई मेल, इंटरनेट की सेवाएं, मोबाइल फोन कोई कल्पना नहीं करता था। 1984-85 के अंदर। मैं खुद मंत्री था राजीव गांधी जी के साथ में। तब तो हमारे विपक्षी लोग आज सत्ता में बैठे हुए बैलगाड़ी लेकर आते थे कहते थे कि राजीव गांधी का दिमाग खराब हो गया है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां बीते कई दिनों से राजस्थान की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं इन सबके बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो भाजपा और आरएसएस पर निशाना साध रहे है। इतना ही नहीं इस वीडियो में ये भी कह रहे है कि भारत में चीन और रूस की तरह चुनाव होंगे। बीकानेर के जसरासर में किसान रैली में सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री बन पाए हो। इसलिए बन पाए हो कि लोकतंत्र जिंदा रखा है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते है। इसके क्या मायने होंगे। एक पार्टी का शासन। ये बहुत खतरनाक मंशा है भाजपा और आरएसएस की। अगर देश नहीं समझा टाइम पर तो आने वाली पीढ़ी भुगतेगी। चीन और रूस की तरह चुनाव होंगे। लेकिन नकली चुनाव होंगे। एक पार्टी होगी और आपस में चुनाव लड़कर नाटक करेगी। और सत्ता में बार-बार आएंगे। आज जो हम गरीब से गरीब दलित, किसान के घर जाते है।

ashok gehlot Rajasthan

आगे उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था देश को 24 सेंचुरी में ले जाने का। उस वक्त कंप्यूटर, ई मेल, इंटरनेट की सेवाएं, मोबाइल फोन कोई कल्पना नहीं करता था। 1984-85 के अंदर। मैं खुद मंत्री था राजीव गांधी जी के साथ में। तब तो हमारे विपक्षी लोग आज सत्ता में बैठे हुए बैलगाड़ी लेकर आते थे कहते थे कि राजीव गांधी का दिमाग खराब हो गया है। कंप्यूटर जा रहा देश के अंदर। कंप्यूटर आएंगा तो टाइपिस्ट आ जाएंगे देश के अंदर। बेरोजगारी फैल जाएगी। ये दकियानूसी सोच है।