newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : भारत की कोशिश को पूरी दुनिया ने सराहा, स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर लहरा उठा तिरंगा…

दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप जारी है। हर देश इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रहा है। लेकिन कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत सरकार के फैसले की दुनिया के कई देश तारीफ भी कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप जारी है। हर देश इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रहा है। लेकिन कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत सरकार के फैसले की दुनिया के कई देश तारीफ भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब स्विट्जरलैंड का नाम भी जुड़ गया है। साथ ही कोरोनावायरस से भारत की लड़ाई को अनोखे अंदाज में सलाम भी किया है।

Matterhorn lit in tricolour

स्विस आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी की मदद से भारतीय तिरंगे को दर्शाया गया है। इसके जरिए कोरोना महामारी से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया गया है। जाने-माने स्विस लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14,690 फीट के पहाड़ को तिरंगे के आकार में रोशनी दी है।

Matterhorn lit in tricolour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी को दूर करेगी।

बता दें कि इस पहाड़ पर बीते 24 मार्च से ही कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर दिन अलग-अलग देशों के झंडों को दर्शाती रोशनी की जा रही है। बुधवार को इस पहाड़ पर स्विटज़रलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इटली और स्विस क्षेत्र टिसिनो के झंडों को दर्शाती रोशनी बिखेरी गई थी।