newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India’s Richest Begger: भारत का सबसे अमीर भिखारी, मुंबई में आलीशान बंगला, करोड़ों मे संपत्ति, जानिए कौन हैं भरत जैन..?

India’s Richest Begger: भरत जैन के पास मुंबई के परेल इलाके में ₹1.2 करोड़ का दो-बेडरूम फ्लैट है। इसके अलावा, उन्होंने ठाणे में दो दुकानों में भी निवेश किया है, जिनसे उन्हें हर महीने ₹30,000 का किराया मिलता है। इतना ही नहीं, भरत जैन और उनका परिवार परेल में एक 1BHK डुप्लेक्स फ्लैट में आराम से रहते हैं। उनके पास पुणे में भी एक घर है।

नई दिल्ली। मुंबई की सड़कों पर भिखारी शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक ऐसी छवि उभरती है, जो फटे-पुराने कपड़े, बिखरे बाल और हाथ में भीख मांगने का कटोरा लिए हुए किसी गरीब शख्स की होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शहर में एक ऐसा भिखारी भी है, जो करोड़पति है? यह कहानी है भरत जैन की, जो दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों में से एक माने जाते हैं। रिपोर्ट्स में उनकी कुल  संपत्ति 7.5 करोड बताई जा रही है।

कौन हैं भरत जैन?

54 वर्षीय भरत जैन मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखे जाते हैं। आर्थिक तंगी के चलते औपचारिक शिक्षा पूरी न कर पाने वाले भरत जैन ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से भीख मांगकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी है। भरत की कमाई का मुख्य जरिया भीख मांगना है, लेकिन उन्होंने छोटे-छोटे पैसों को बचाकर उन्हें निवेश किया और आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

40 साल से कर रहे हैं भीख मांगने का काम

भरत जैन पिछले 40 सालों से मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहे हैं। उनकी औसतन रोजाना कमाई ₹2000 से ₹2500 तक होती है। बिना किसी ब्रेक के वह रोजाना 10 से 12 घंटे तक भीख मांगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मासिक आमदनी ₹60,000 से ₹75,000 तक होती है।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

भरत जैन के पास मुंबई के परेल इलाके में ₹1.2 करोड़ का दो-बेडरूम फ्लैट है। इसके अलावा, उन्होंने ठाणे में दो दुकानों में भी निवेश किया है, जिनसे उन्हें हर महीने ₹30,000 का किराया मिलता है। इतना ही नहीं, भरत जैन और उनका परिवार परेल में एक 1BHK डुप्लेक्स फ्लैट में आराम से रहते हैं। उनके पास पुणे में भी एक घर है।

परिवार और जीवनशैली

भरत जैन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता शामिल हैं। भरत के दोनों बेटों ने कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर चलाते हैं, जिससे हर महीने मोटी कमाई होती है।

आज भी मांगते हैं भीख

अपने करोड़पति होने के बावजूद, भरत जैन ने भीख मांगने का काम नहीं छोड़ा है। उन्हें अक्सर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान जैसे व्यस्त स्थानों पर देखा जा सकता है। भरत जैन को उनकी संपत्ति और आय के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों में गिना जाता है। उनके जीवन की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर किसी में आर्थिक सूझ-बूझ हो, तो मामूली कमाई से भी बड़ी दौलत बनाई जा सकती है