Thakur Controversy in Bihar: ठाकुर विवाद के बाद मनोज झा को मिल रही जान से मारने की धमकी? RJD सांसद ने बताई असल सच्चाई
Thakur Controversy in Bihar: इसके अलावा लालू यादव ने मनोज झा को मूर्ख व्यक्ति तक बता दिया। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन के पास ना ही अक्ल है और ना ही शक्ल। इसके अलावा लालू ने उनके पुत्र चेतन आनंद के बारे में कहा कि उसे कुछ नहीं पता है।
नई दिल्ली। नारी वंदन शक्ति बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुर पर एक कविता पढ़ी थी। जिसके बाद से चौतरफा सियासी बवाल मचा हुआ है। खासकर हाल ही में जेल से बाहर आए आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया था कि अगर मैं उस वक्त सदन में होता, तो मनोज झा की जीभ खींच लेता। उधर, उनके पुत्र चेतन आनंद ने भी मनोज झा के बयान की आलोचना की। वहीं, इस बारे में जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मनोज झा ने कुछ गलत नहीं कहा है। वो एक विद्वान व्यक्ति हैं, जो कुछ भी कहते हैं, बिल्कुल उचित कहते हैं।
इसके अलावा लालू यादव ने मनोज झा को मूर्ख व्यक्ति तक बता दिया। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन के पास ना ही अक्ल है और ना ही शक्ल। इसके अलावा लालू ने उनके पुत्र चेतन आनंद के बारे में कहा कि उसे कुछ नहीं पता है। वहीं, जब लालू की उक्त प्रतिक्रिया पर मीडिया ने आनंद से सवाल किया , तो उन्होंने कहा कि मनोज झा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव हैं, तो ऐसे में अगर लालू उनके बयान का समर्थन करते हैं, तो ज्यादा हैरानी की बात नहीं है। दरअसल, आनंद मोहन ने मनोज झा द्वारा संसद में ठाकुर के संदर्भ में पढ़ी गई कविता पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा था कि अगर मैं वहां होता, तो उनकी जीभ खींच लेता। उनके इसी बयान पर लालू ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उधर, आज यानी की रविवार को पटना एयरपोर्ट पर जब मनोज झा से उनकी इस कविता के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मैं किसी भी समुदाय के बारे में कुछ गलत नहीं कहा है। मैंने जो कुछ भी कहा है, उस पर मैं आज भी कायम हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत कहा है। बता दें कि ठाकुर विवाद पर मनोज झा की यह पहली प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने आज मीडिया से बातचीत मनोज झा ने कहा कि ठाकुर विवाद के बारे में उन्हें लगातार मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। आप नीचे लगे वीडियो में मनोज झा द्वारा धमकियों के संदर्भ में कही गई बात को सुन सकते हैं।
ठाकुर वाली कविता पढ़ने के कारण मनोज झा को मिल रही है धमकी?
सुनिए उन्होंने बातचीत के दौरान क्या कहा। #ManojJha #RJD #Bihar | @manojkjhadu pic.twitter.com/d27xgYPI46
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) October 1, 2023
बहरहाल, ठाकुरों पर मनोझ झा द्वारा पढ़ी गई कविता के बाद सियासी हलचल तेज हो चुकी है। अब ऐसे में आगामी दिनों में वो सियासी मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।